फिंगेश्वर:– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई फिंगेश्वर के तत्वाधान में प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू एवं ब्लॉक अध्यक्ष हुलस साहू के नेतृत्व विभिन्न समस्याओं जिसमें विसंगति पूर्ण युक्तिकरण निर्देश,परीक्षा अनुमति की सूची जारी करने,सर्विस बुक संधारण, लंबी चिकित्सा अवकाश निराकरण, 10 वर्ष एवं 20 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को क्रमोन्नत एवं समयमान वेतनमान प्रदान करने,शैक्षणिक व्यवस्था में रहे विभिन्न शिक्षकों को मूल शाला में वापस भेजने,सर्विस बुक सत्यापन, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण करने को निरस्त करने के साथ साथ विभिन्न समस्याओ के निराकरण के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी से सौजन्य मुलाक़ात की.जिस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी ने सकारात्मक पहल करते हुए कहा कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबंधित समस्याओ का निराकरण शीघ्र करने के साथ साथ अन्य समस्याओ के निराकरण के लिए उच्च कार्यालय प्रेषित करने की बात कही. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू, जिला महिला प्रतिनिधि लता ध्रुव, जिला संयोजक भुवन यदु,ब्लॉक अध्यक्ष हुलस साहू, सचिव किरण कुमार साहू, कोषाध्यक्ष डगेश्वर ध्रुव, कमलेश बघेल,दिनेश्वर साहू,छगन दीवान,बलराम बंजारे, कृपाराम बघेल,डीहू राम रावत, होरीलाल ध्रुव एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व शिक्षक गण उपस्थित थे.
