भाजपाई कुशासन का 1 साल, छत्तीसगढ़ हुआ बदहाल-हेमलता सिंन्हा।
फिंगेश्वर :- प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम जी के निर्देशानुसार व प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अमितेश शुक्ल जी के आदेशानुसार फिंगेश्वर ब्लॉक महिला कांग्रेस के नेतृत्व में एकदिवासीय मौन धरना प्रदर्शन ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर में किया गया। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता सिंन्हा ने कहा वर्तमान डबल इंजन भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को कुशासन और बदहाली का साल करार दिया जिसमें छत्तीसगढ़ की जनता- किसान त्राहिमाम करने मजबूर हैं महिलाएं भय के वातावरण में जीने को मजबूर है मुख्यमंत्री के गृह जिले में 15 साल की एक नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरेप घटना को अंजाम दिया जाता है वही बालोद में भी एक नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आता है बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारा लगाने वाले की आंखों के सामने यह सारी घटनाएं घट रही हैं लेकिन अपनी सरकार के साख बचाने के लिए आंख बंद करके बैठे हैं और आंकड़े पर आंकड़े खेलते रहते हैं।जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू, वरिष्ठ पार्षद कमलेश यदू,अनिल चंद्राकर टिकेश साहू ने कहा वर्तमान समय में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है आए दिन हत्या लूट डकैती गैंगवार गोलीबारी चाकू बाजी नशाखोरी अवैध कारोबार के खबरों की बाढ़ आ गई है। कलेक्टर एसपी कार्यालय तक जलाया जा रहे हैं एक साल मोदी की गारंटी हुई फेल महिलाएं जो गौठानों के माध्यम से अपनी आजीविका कमा रही थी उनके रोजगार को छीनने का भाजपा की सरकार ने किया है पिछले 1 साल के दौरान बिजली के दरों में चार-चार बार वृद्धि की गई घोषित तौर पर बिजली कटौती जारी है पिछले 1 साल में भाजपा सरकार का संरक्षण जमा खोरो और विचारों जिसके चलते रेप की कालाबाजारी धड़ल्ले से जारी है ऑनलाइन सट्टा चालू है गांव गांव शराब की अवैध बिक्री जोरों पर हैं। प्रदेश के सभी किसानों के साथ वादा खिलाफी की गई 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी कहीं पर नहीं हो रही टोकन, बारदाना, नमी उठाव से लेकर तौलाई में गड़बड़ की शिकायत पूरे प्रदेश में है। रेडी टू ईट का भुगतान बंद है इस सरकार में हर वर्ग पीड़ित है और तो और आरक्षण विधायक विगत 2 वर्षों से राजभवन में लंबित हैं आज दिनांक तक ₹500 में सिलेंडर का वादा झूठा निकला। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश, साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा साहू ,महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता सिंन्हा ,पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पार्षद कमलेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर श्रीवास्तव, ब्लॉक मीडिया प्रभारी टिकेश साहू, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष होरीलाल वर्मा ,सरपंच सुंदर साहू, पूर्व समिति अध्यक्ष देवानंद साहू, ब्लॉक सचिव गुंजू यादव, रूपेश साहू, सेक्टर अध्यक्ष रूद्रेश सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स उपाध्यक्ष जगन्नाथ साहू, महिला नेत्री रोहिणी साहू ,वरिष्ठ कांग्रेसी चित्रसेन डड़सेना,कस्तूरी तारक, जानकी निर्मलकर, पूर्व जनपद सदस्य केदार ध्रुव, सेक्टर अध्यक्ष सुदामा वर्मा, रमेश साहू, देवकी साहू, कृष्णा साहू ,कांतिबाई तारक ,दुलारी साहू ,तारा कंवर, अमृत निषाद ,ईश्वरी यादव, घुरुवा निषाद ,शांति सिंह, बबीता साहू ,रेखा साहू ,यशवंत साहू ,बिंदा साहू ,सरस्वती साहू, राधा साहू, शांति साहू, बसंती साहू ,समरी साहू, शारदा साहू, बिशानी साहू इत्यादि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
