नपा उपाध्यक्ष चन्द्राकर ने की पूर्व मुख्यमंत्री बघेल से की भेंट मुलाकात।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – पूर्व कांग्रेस विधायक के पारिवारिक शोक कार्यक्रम में पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी लौटते समय अपने समर्थक नपा उपाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर के ग्राम लभरा स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान के के फ़ैमिली रेस्टोरेंट राजिम मोड में रुक कर श्री चन्द्राकर व उनके समर्थकों से मुलाकात की व भविष्य में होने वाले नगरीय व पंचायत चुनाव में क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति के सबंध में विस्तार से चर्चा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए lपूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के सबंध में उपाध्यक्ष श्री चन्द्राकर बताया कि …श्री बघेल ने वर्तमान समय मे क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति….पिछड़ा वर्ग को मिले आरक्षण के बाद राजनीतिक दलों के नेताओ के प्रभाव के बारे में विस्तार से जाना l श्री बघेल ने निर्देश देते हुए उपस्थित जनों से कहा कि आगामी चुनावों में हमे भाजपा से डटकर मुकाबला करना है व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुचाना है l श्री बघेल ने समितियों में धान खरीदी की सरकारी व्यवस्था व किसानों की स्थिति के बारे में भी जाना l पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ पूर्व खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन श्रम मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर भी साथ थे l   नपा उपाध्यक्ष श्री चन्द्राकर के साथ चर्चा में पूर्व मंडी सदस्य युवराज चंद्राकर ,पार्षद अमन चन्द्राकर ,राजेश नेताम ,जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर ,विराज चन्द्राकर मयंक धुव विपिन श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित थे l