नवागांव में राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का शुभारंभ।

खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन में दिखा रहे दम।

श्रवण साहू

कुरूद – समीपस्थ ग्राम नवागांव(उ) में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का शुभारंभ 14 दिसंबर को प्राथमिक शाला प्रांगण में हुआ। शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 18 टीमो ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। साथ ही वॉलीबॉल एवं बैटमिंटन प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया। वॉलीबॉल का पहला मैच जोरातराई वर्सेज अभनपुर के बीच खेला गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मो. अकरम खान सचिव छ.ग. वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ थें। अध्यक्षता हेमप्रकाश नायक प्रदेश उपाध्यक्ष छ. ग. वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं एसडीओपी भिलाई ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भोजराज चंद्राकर जिलाध्यक्ष वॉलीबॉल एसोसिएशन धमतरी, शेख मेहबूब वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी, सुभाष कादर सचिव वॉलीबॉल एसो. धमतरी, यमित चंद्राकर वरिष्ठ खिलाड़ी, मोहनदास मानिकपुरी शामिल हुए। सभी अतिथियों का आयोजक समिति के संरक्षक एवं सरपंच टिकेश साहू ने पुष्पहार से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो.अकरम खान ने कहा कि छोटे से गांव में राज्य स्तरीय स्पर्धा का आयोजन काबिले तारीफ है। खेल से युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। आगे जीवन जीने के लिए अनुशासन सीखते है। खेल से जुड़े रहने के अनेकों फायदे है जो आपको जीवन भर काम आता है। खेल में जीत-हार लगा रहता है किंतु मन को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहिए। उन्होंने सरपंच टिकेश को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए हरसंभव मदद करने आश्वस्त भी किया। तत्पश्चात अतिथियों ने वॉलीबॉल व बैडमिंटन के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में जवाहर दास मानिकपुरी, सोमन साहू, दिनेश कंवर, नवीन चंद्राकर, प्रवीण दास मानिकपुरी, टिकेश्वर सोनबेर, प्रदीप निर्मलकर, गिरधर निर्मलकर, कान्हा साहू, गौतम साहू, भोज कंवर, चंदू कंवर, हिमांशु कंवरदुष्यंत कंवर, हेमचन्द्र कंवर, वीरेंद्र साहू, रामस्वरूप साहू जुटे हुए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या खेलप्रेमी व ग्रामवासी मौजूद रहे।