सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन।

विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा ने कलेक्ट्रेट परिसर में दो दिवसीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आज कलेक्ट्रेट परिसर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। इस दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, स्काउट एवं गाइड  के सभापति श्री संदीप दीवान, श्री प्रकाश वर्मा, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री पोषण साहू, मौजूद थे। इस अवसर पर प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनी सहित स्थानीय मीडिया कर्मियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा, सरकार ने बीते एक वर्ष में विकास और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। जिनका उद्देश्य विकास और जनकल्याण है। प्रदर्शनी में इन योजनाओं और उनके कार्यान्वयन की झलकियाँ प्रदर्शित की गई हैं। इस दौरान विधायक ने स्थानीय युवाओं को सरकार की योजनाओं की पहुंच जानने के लिए चर्चा की। युवाओं ने कहा कि वास्तव में राज्य में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण सुशासन स्थापित हो रहा है।प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई हैं। इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना ।