भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी से एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने एकात्म परिसर जाकर मुलाकात किया, संगठन के ऋतुराज साहू ने जामवाल जी को अवगत कराया की तत्कालीन रमन सिंह जी की सरकार ने 2007 मे छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा दिया था ,लेकिन राजभाषा होने के बावजूद भी यह शिक्षा व्यवस्था मे लागू है न ही सरकारी काम काज और न ही आठवीं अनुसूची शामिल किया गया है। एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन छत्तीसगढ़ी भाषा को पूर्ण राजभाषा का मान दिलाने लगातार शासन – प्रशासन से मिलकर अपनी बातों को रख रहा है । संगठन के अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने जामवाल जी से अनुरोध किया कि स्कुली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में छत्तीसगढ़ी विषय का शीघ्र पाठ्यक्रम निर्माण कर एम ए छत्तीसगढ़ी डिग्री धारियों के लिए रोजगार सृजित करे एवं साथ ही त्रिभाषा फार्मूला के तहत छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई लिखाई, सरकारी काम – काज शुरू करे और राज्य सरकार द्वारा आठवीं अनुसूची मे शामिल करने हेतु केंद्र सरकार को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित करे। छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के सभी मांगो को ध्यान पूर्वक सुनकर जामवाल जी ने छत्तीसगढ़ी भाषा हेतु मुख्यमंत्री जी से बात करने का आश्वासन दिया ।
