जिले के प्रतिभागी संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2024 में अपने जौहर दिखाने बीजापुर से रवाना।

कलेक्टर संबित मिश्रा ने झण्डी दिखाकर खिलाड़ियों को किया रवाना।

बीजापुर – छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी खेल “बस्तर ओलंपिक 2024” का आयोजन 13 से 15 दिसम्बर 2024 तक संभाग मुख्यालय जगदलपुर में किया गया है। उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगित में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन कर संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने के लिए 12 दिसम्बर 2024 को मिनी स्टेडियम बीजापुर से कलेक्टर  संबित मिश्रा ने झण्डी दिखाकर रवानगी किया। संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में कुल 09 खेल विधाओं जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बालक-बालिका, महिला-पुरूष के द्वारा बीजापुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगें। जिले से फुटबॉल 72, व्हॉलीबाल 49, खा-खो 49, कबड्डी 46, हॉकी 18, बैडमिंटन 16, तीरंदाजी 16, कराते 12 वेटलिफ्टिंग 12, एथलेटिक्स 48 एवं रस्साकसी में 12 कुल 350 खिलाड़ी सम्मिलित होगें। सभी खेल विधाओं के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट (जूता, ट्रेकशूट, जर्सी, नेकर) का वितरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  जागेश्वर कौशल के द्वारा किया गया। इस खेल आयोजन में सम्मिलित होने के लिए खिलाड़ियों में अत्यधिक उत्सुकता दिखाई दे रहा है। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।  अवसर पर उप संचालक पंचायत एवं संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के नोडल अधिकारी  गीत कुमार सिन्हा, जिला परिवहन अधिकारी  किशनलाल मोहर एवं अन्य जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।