फिंगेश्वर :–भारत स्काउटस गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के.सारस्वत,जिला सचिव रोमनलाल साहू के मार्गदर्शन एवं डी ओ सी स्काउट आशीष साहू डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में भारत स्काउट गाइड के वार्षिक कार्य योजना अंतर्गत दिनांक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरमुरा, विकासखंड छुरा के स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा” साइकिल ट्रैकिंग एडवेंचर टूर स्वच्छता जागरूकता रैली एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता “संदेश थीम के साथ स्कूल परिसर से घटारानी मंदिर (धसकुल) तक साइकिल ट्रैकिंग एडवेंचर टूर को ग्राम पंचायत मुरमुरा के सरपंच दसोदा ध्रुव शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल साहू युवा सामाजिक कार्यकर्ता रोशन साहू एवं प्रभारी प्राचार्य पी आर साहू सर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । उक्त साइकिल ट्रैकिंग के दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा गांव-गांव में स्वच्छता जागरूकता एवं पर्यावरण से संबंधित नारे का वाचन करते हुए आगे बढ़ते गए ।उक्त रैली विद्यालय के प्राचार्य दुर्गा प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में एवं पीटीआई खिलेश्वर साहू तथा स्काउट गाइड प्रभारी हीरऊ राम साहू शिक्षक के नेतृत्व में आयोजित हुआ। उक्त साइकिल ट्रैकिंग के सफल आयोजन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक तुकाराम साहू,परसराम यादव लखन राम साहू, रूद्र यादव कुलदीप भारती,मंगल दत्त ,भावना शर्मा मैडम तृप्ता जोशी मैडम, चित्रलेखा नागेश ईश्वर साहू, प्रेम सिंह नागेश मनोज सेन ,रोशनी मैडम शालिक महिलांग ,सागर कुमार, चंद्रिका साहू एवं स्काउट गाइड के प्रमुख छात्र-छात्राओं में रोवर लीडर जितेंद्र कुमार ,रेंजर लीडर ओम कुमारी तथा पुष्कर साहू, वेद प्रकाश सोमनाथ डीगेंद्र मोहित राजेंद्र लिकेश्वर उमेश तेज कुमार वेदांत छात्राओ में संगीता, कुमकुम,सानिया सरिता काजल चित्ररेखा सीनियर,पायल, चंचल, शालू कुमकुम,खिलेश्वरी, चुनिंदा,लूकेश्वरी नम्रता रेणुका आदि स्काउट गाइड के प्रमुख छात्र-छात्राओं का सक्रिय योगदान रहा। उक्त साइकिल ट्रैकिंग एवं स्वच्छता जागरूकता रैली के दौरान स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने घटारानी मंदिर परिसर की साफ सफाई किया गया तथा पर्यटकों को स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वच्छता संबंधी विभिन्न नारों के माध्यम से जागरूक किया गया।उक्त कार्यक्रम के लिए घटारानी मंदिर समिति के संरक्षक गजेश्वर सिन्हा ,अध्यक्ष संतोष दीवान के विशेष सहयोग से सभी स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी किया गया.
