प्रमोद दुबे
महासमुंद – एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को 10 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि बरगढ ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के स्वीफ्ट डीजायर कार में ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने वाला है। पुलिस की टीम के द्वारा महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफसे एक सफेद के स्वीफ्ट डीजायर कार क्रमांक यूपी 65 इ डब्ल्यू 8933 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जो नाके में और थाना सिंघोड़ा की टीम को चेकिंग करते देख वाहन को खडा कर जंगल की ओर भागने लगा जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर 2 व्यक्ति को पकड़ा गया।जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम रामसरे राजभर पिता जीतलाल राजभर 30 वर्ष सा. कठिराम थाना फूलपुर जिला वाराणासी उत्तर प्रदेश, दीपक सिंह पिता रामनिवास सिंह 25 वर्ष सा. हरदुआ थाना सेमरिया जिला रीवा मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया। टीम के द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट व डिक्की में प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में प्लास्टिक बोरियों में कुल 72 पैकेट खाखी रंग के टेप सेटेपिंग किया गया जिलो तौल करने पर 144 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 144 किलो ग्राम गांजा कीमती 2160000 रूपये एवं स्वीफ्ट डीजायर वाहन कीमती 600000 रूपये कुल जुमला कीमती 27,60,000 रूपये जप्त किया गया।आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से लाना और उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अपराध धारा 20 ख एनडीपीएस के तहत् न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया।
