पालिका की अपील को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, सीएमओ ने की नागरिकों से सहयोग की अपील।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – नगर पालिका द्वारा लगातार लोगों से अपने घरों और आसपास की सफाई रखने, कचरा इधर उधर फेंक गंदगी नहीं फैलाने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके लोगों द्वारा पालिका की अपील को दरकिनार कर इधर उधर कचरा फेंककर गंदगी की जा रही है। सीएमओ विजय पांडेय ने इस गम्भीरता से लेते हुए गंदगी फैलानेवालों के विरुद्ध जुर्माना कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जबकि एक दिन पहले 7 लोगों पर 4600 जुर्माना कर गंदगी नहीं फैलाने की चेतावनी दी गई थी, वही गुरूवार को गंदगी फैलाने वाले और कचरा इधर उधर फेंकने वाले 10 लोगों पर जुर्माना करते हुए 1000 रुपए वसूल किए गए। इस तरह अब तक 17 लोगो पर कार्रवाई की गाज गिर चुकी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाण्डेय ने कहीं पर भी कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफसख्ती से पेश आते हुए जुर्माना कार्रवाई सभी वार्डों में करने के निर्देश सभी सफाई निरीक्षक को दिए हैं।
