गनियारी, तरीघाट और खैरझिटी के शासकीय उचित मूल्य की दुकान को निरस्त कर दिया गया।
गरियाबंद :- जिले के राजिम अनुविभाग अंतर्गत गनियारी, तरीघाट और खैरझिटी के शासकीय उचित मूल्य की दुकान को निरस्त कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजिम पूजा बंसल ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के कंडिका 16 (1) के तहत उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है।…
