गरियाबंद पुलिस द्वारा धान उपाजन केन्द्र झाखरपारा से 1063.20 कि्ंवटल किमती लगभग 32 लाख 95 हजार रूपये गबन के आरोपी समिति प्रबंधक चंदनसिंह राजपूत को किया गया गिरफ्तार।
देवभोग – दिनांक 09.09.2025 को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झाखरपारा पंजीयन क्रमांक 1619, शाखा देवभोग से प्राधिकृत अधिकारी पदुलोचन जगत द्वारा थाना देवभोग को लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया । शिकायत के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित झाखरपारा के धान उपार्जन केन्द्र झाखरपारा में प्रभारी समिति…
