खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन करने पर लगाया गया अर्थदण्ड।
दंतेवाड़ा:- खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुष्मित देवांगन द्वारा संतोष किराना स्टोर्स किरंदुल से क्रिस्पी क्रंची पोहा का नमूना जांच हेतु लिया गया। उक्त पोहा का विनिर्माण सिंध आटा चक्की तेली बांधा रायपुर द्वारा किया गया था। पोहा का नमूना जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर प्रेषित किया गया। जिसे प्रयोगशाला द्वारा मिथ्या छाप घोषित किया…
