टीबी, कुष्ठ और रक्त रोगों की जांच—सकारात्मक जागरूकता और सतर्कता की दिशा में अनोखा कदम।
पंडरिया, कबीरधाम – स्वास्थ्य का अधिकार हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, और जब यह सेवाएं हर व्यक्ति के दरवाजे तक पहुंचती हैं, तब एक निरामय समाज की नींव रखी जाती है। इसी उद्देश्य से सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में निक्षय निरामय अभियान के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।…
