कन्हारपुरी के देव दशहरा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात
कांकेर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 19 अक्टूबर को कांकेर विकासखंड के ग्राम कन्हारपुरी में आयोजित देव दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इनमें 200 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत वाले 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन…
