कोरोना ने ली कोविड -19 ड्यूटी में संलग्न शिक्षक की जान, संक्रमण काल में जान की बाजी लगाकर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को फ्रंट लाईन वारियर्स न मानने से भड़का आक्रोश…
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–3.5.21 पखांजुर- कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के प्राथमिक शाला जिरामतराई में एल.बी. संवर्ग में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ व क्षेत्र के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के कोयलीबेड़ा इकाई के अध्यक्ष केशलाल कौशल का कोरोना संक्रमण के कारण असामयिक निधन हो गया…
