सायकिल से 181 दिन की तीर्थ यात्रा पूर्ण कर लाैटे युवक का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत।

ओमप्रकाश ने समाज को संदेश दिया दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी संभव : नपाध्यक्ष।

महासमुंद – साइकिल से 181 दिन तक 13 हजार किलोमीटर की तीर्थ यात्रा पूर्ण कर महासमुंद लाैटे ग्राम नांदगाँव निवासी युवक ओमप्रकाश पटेल का नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पालिका कार्यालय में आत्मीय स्वागत किया। यात्रा पूर्ण कर साइकिल से ओमप्रकाश नपाध्यक्ष श्री साहू से भेंट करने पालिका कार्यालय पहुँचे थे। श्री साहू ने कहा कि ओमप्रकाश ने समाज को संदेश दिया कि दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी संभव है। सायकिल यात्रा से उन्होंने समाज को समझने और जानने के साथ ही सनातनियों को राष्ट्रहित, राष्ट्र प्रेम, धर्म आैर संस्कृति के सम्मान के लिए प्रेरित किया है। ओमप्रकाश ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू को बताया कि इस इस यात्रा से पूर्व उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों में से चार धाम बद्रीनाथ, रामेश्वरम, द्वारिका धाम, जगन्नाथ पूरी की यात्रा ट्रेन से की थी। लेकिन, इस यात्रा से वे संतुष्ट नहीं हुए तो 1 फरवरी 2025 को उन्होंने साइकिल से धर्म स्थलों की यात्रा पूरी करने की ठानी। उन्होंने सिरपुर से अपनी सायकिल यात्रा शुरू कर तुरतुरिया, गिराैधपुरी, बिलासपुर के रतनपुर महामाया का दर्शन कर मध्यप्रदेश प्रवेश किया। अमरकंट, मैहर, बागेश्वर धाम, चित्रकोट, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, वृंदावन, आगरा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब अमृतसर स्वर्ण मंदिर, जम्मू कटरा वैष्णो देवी के दर्शन किए। हिमाचल के शक्तिपीठ नैना देवी, चामुंडा देवी, ज्वाला देवी, चिंतपूर्णी, कांगणा देवी का दर्शन किया। वहां से उत्तराखंड प्रवेश कर केदार नाथ बद्रीनाथ, तुंगनाथ शिव मंदिर, मानागाँव पांडव स्वर्ग लोक गमन, 18 वेदों की उत्पत्ति स्थल, सरस्वती माता उद्गम स्थल वसुधारा का दर्शन किया। पश्चात, वहां से वापस हरिद्वार, अयोध्या, गोरखनाथ दर्शन किया।  ओमप्रकाश ने पशुपति नाथ नेपाल, जनकपुर जानकी मंदिर, राम जानकी विवाह मंडप स्थल नेपाल, पशुपति नाथ दर्शन कर वापस बिहार होते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम झारखंड, राची होते हुए अंबिकापुर की ओर से रायगढ़ छग आया। जहां सत्यनारायण बाबा व माता चंद्रहासिनी के दर्शन कर शिवरीनारायण होते हुए जहां से यात्रा प्रारंभ किया था सिरपुर वापस आया। उन्होंने 181 दिन में यात्रा पूर्ण कर लिया। पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने ओमप्रकाश के हाैसले व सनातन धर्म के प्रति सम्मान को प्रेरणास्पद बताया। इस अवसर पर सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर,सभापति ईश्वरी संजय भोई, सभापति गुलशन साहू, पार्षद नीरज चंद्राकर, पूर्वपार्षद कपिल साहू आदि उपस्थित थे।